गांव के लोग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
ए डी एम व एडिसनल एसपी ने किया मौका मुआयना
करमा,सोनभद्र : करमा थाना अंतर्गत बहेरा गांव में रविवार की रात लगभग 9 बजे नाबालिग लड़कों द्वारा अरबिन्द श्रीवास्तव के घर के सामने स्थित शिव मंदिर के दीवार पर पेशाब कर रहे थे कि एकाएक शशांक श्रीवास्तव ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गये मना करने पर शरारती बालक गाली देते हुए भाग गये ।सुबह होने पर अरविंद श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की।इस बात की जानकारी जैसे पास पड़ोस के गांव के लोगों को हुई वैसे कई गांवों के लोग इकट्ठा हो गये ।सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी साथ ही साथ अपने उच्चाधिकरियो को सूचना दी।सूचना मिलते ही ए डी एम नमामिगंगे रोहित यादव, एस डी एम घोरावल,एडिसनल एसपी अनिल कुमार ,सीओ घोरावल राहुल पाण्डेय, सीओ अमित कुमार सहित घोरावल तथा करमा की पुलिस भी मुस्तैद हो गयी और मामले की गम्भीरता से लेते हुए पुलिस कार्रवाई में जुट गयी। एडिसनल एसपी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है शान्ति कायम है।सभी आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया गया है। गांव वालों ने ए डी एम से कहा की तालाब अतिक्रमण किया गया है।इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम घोरावल ने तहसीलदार को टीम गठित कर तुरंत अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू करने की बात कही।

