सोनभद्र : अनपरा थाना पुलिस ने चोरी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लगभग 20 लाख मूल्य का चोरी का मशीनरी सामान बरामद किया है।
अनपरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिली कि पाइपलाइन छठ घाट, कहुआनाला के पास से कुछ लोग किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं इस सूचना पर अनपरा पुलिस में रविवार की देर शाम को घेराबंदी करते हुए तीन अभियुक्तों को पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अविनाश कुमार (पुत्र कन्हैयालाल, निवासी सिनेमा रोड, दुर्गा मंदिर, अनपरा, सोनभद्र, उम्र 19 वर्ष), अभिजीत पाण्डेय उर्फ किशन (पुत्र मनोज पाण्डेय, निवासी आदर्शनगर, औड़ी, अनपरा, सोनभद्र, उम्र 19 वर्ष) और मनीष यादव (पुत्र लक्ष्मण यादव, निवासी ग्राम बासी, शक्तिनगर, सोनभद्र, उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामदगी में हाइड्रोलिक ऑयल, इंजन ऑयल, ट्रांसमिशन ऑयल, रियल एक्सल ऑयल, गियर ऑयल, जेसीबी एक्सल हब, फ्यूल फिल्टर, पंप गियर, इंजेक्टर, हार्नेस, ब्रेक प्लेट, स्टीयरिंग यूनिट, ग्रीस पंप, वाटर सेपरेटर, विभिन्न प्रकार के फिल्टर, बेयरिंग किट, बुश, सील किट, इंजन पार्ट्स और अन्य मशीनरी स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। अनपरा पुलिस ने BNS के तहत मामला दर्ज अरोपियो को न्यायलय भेज दिया।

