अनपरा पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी: गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार,

खाकी की मुस्तैदी से नशे के सौदागरों में हड़कंप

अनपरा (सोनभद्र)। जनपद में नशे के कारोबारियों और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत अनपरा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के कुशल मार्गदर्शन में रेनुसागर चौकी पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ दबोच लिया है।
वारफाल के पास घेराबंदी कर दबोचा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्श पाण्डेय के निर्देशन में अनपरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर गुरुवार तड़के करीब 12:50 बजे पुलिस टीम ने वारफाल के पास (ग्राम ककरी) घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश कर रहे अभियुक्त विशाल कुमार (24 वर्ष) को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास मौजूद एक बैग से प्लास्टिक की थैली में भरा 1 किलो 648 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र रमाशंकर प्रसाद (निवासी शिव मन्दिर आरा खटाल, रेनूसागर) का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है, लेकिन जेल से बाहर आते ही दोबारा नशे के काले कारोबार में संलिप्त हो गया।

इन जांबाज पुलिसकर्मियों को मिली सफलता


इस शानदार कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे चौकी प्रभारी रेनुसागर, हे0का0 विजय कुमार, हे0का0 कमलेश सिंह यादव, का0 संजय शामिल रहे।

जनता में पुलिस का बढ़ता गौरव

अनपरा थाना क्षेत्र में जब से नई कमान संभाली गई है, तब से न केवल फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज हुई है, बल्कि साइबर ठगी और नशे के नेटवर्क को भी ध्वस्त किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की इस सक्रियता से अब अपराधी क्षेत्र छोड़कर भाग रहे हैं और आम जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
“नशे का कारोबार करने वाले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। अनपरा पुलिस ऐसे अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

ये भी पढ़िए