अशोक श्रीवास्तव साेनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने,योगेश द्विवेदी महामंत्री चुने गए

सोनभद्र : बार एसोसिएशन के 2026-2027 कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में अशोक प्रसाद श्रीवास्तव अध्यक्ष और योगेश कुमार द्विवेदी महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को मतगणना हुई, जिसमें इन दोनों को विजयी घोषित किया गया।

अध्यक्ष पद पर अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने 294 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमनाथ द्विवेदी को 89 मतों से पराजित किया, जिन्हें 205 मत मिले। वही अध्यक्ष पद के लिए 2 मत नोटा में डाले गए और 5 मत निरस्त किए गए।

महामंत्री पद के लिए योगेश कुमार द्विवेदी ने 343 मतों के साथ विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार सिंहल को 67 मतों से हराया, जिन्हें 276 मत मिले। वही महामंत्री पद के लिए 13 मत नोटा में दर्ज किए गए और 6 मत निरस्त हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविंद प्रसाद मिश्र ने 405 मत प्राप्त कर अजय कुमार द्विवेदी को 30 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर बंशीधर पाण्डेय ने 416 मतों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप सिंह को 175 मतों से हराया, जिन्हें 241 मत मिले।

उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक अनुभव) के दो पदों पर आशुतोष कुमार दुबे और गीता गौर निर्वाचित हुए। वहीं, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम अनुभव) के दो पदों पर आशीष कुमार शुक्ला और मोहित कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की।

मतगणना सोनभद्र बार सभागार में एल्डर्स कमेटी की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह द्वारा कराई गई। मतगणना टीम में विनोद कुमार शुक्ल, आनंद कुमार ओझा, विमल प्रकाश शुक्ल और अनिरुद्ध सोनी शामिल थे।

ये भी पढ़िए