बाल श्रम के खिलाफ सोनभद्र में बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त

रॉबर्ट्सगंज। जिलाधिकारी चर्चित गोंड एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) की संयुक्त टीम ने रॉबर्ट्सगंज कस्बे समेत विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर दो नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया।
अभियान के दौरान टीम ने बाल श्रम कराए जाने की जानकारी मिलने पर संबंधित स्थानों पर जांच की। इस दौरान दो नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए उनके संरक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, बच्चों से श्रम कराने वाले संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
रेस्क्यू अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा, नीति आयोग से नामित सदस्य पूजा यादव, प्रभारी निरीक्षक मानव तस्करी रोधी रामदरश राम, आरक्षी पंकज कुमार एवं महिला आरक्षी साक्षी त्रिपाठी शामिल रहे।
प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नाबालिगों से श्रम कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़िए