वारंटियों पर शाहगंज पुलिस का शिकंजा, विजेन्द्र गिरफ्तार

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा न्यायालय से जारी वारंटों की तामीला के क्रम में शाहगंज पुलिस ने एक वांछित/वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गोबरिया स्थित उसके घर पर दबिश देकर वांछित/वारंटी अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र मारकण्डेय, निवासी गोबरिया, थाना शाहगंज, सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल पाण्डेय, चौकी प्रभारी कस्बा शाहगंज तथा कांस्टेबल अंश साहू शामिल रहे।

ये भी पढ़िए