बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
दलालो ने पहले के सी सी कराया और ले लिए रुपए।
थाना में तीन माह से चल रही पंचायत नहीं हुई कार्यवाही।
क्षेत्राधिकारी दुद्धी के हस्तक्षेप पर जांच शुरू।
बभनी(सोनभद्र) थाना क्षेत्र के राजा सरई गांव में एक आदिवासी किसान के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर बिचौलियों ने तीन लाख दस हजार की ठगी कर लिया ।पीड़ित किसान विगत तीन माह से थाना का चक्कर काट रहा है ।
जानकारी के अनुसार राजा सरई गांव निवासी राम प्यारे ने बताया कि विगत मई माह में बिछियारी निवासी मुन्नीलाल और किरबिल निवासी नीरज जायसवाल ने यूको बैंक शाखा म्योरपुर से पांच लाख का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया ।कार्ड बनाने के बाद म्योरपुर एक घर पर ले गए जहां पांच लाख में तीन लाख दस हजार ले लिया गया ।पीड़ित किसान ने जब पैसा मांगा तो उन्होंने बैंक के कमीशन की बात कहकर पैसे देने से मना कर दिया।
पीड़ित किसान ने मामले की लिखित शिकायत तीस जून को बभनी थाना में किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई । पीड़ित ने बताया कि थाना के एक सिपाही ने बिचौलियों से मध्यस्थता कर एक लाख चालीस हजार वापस कराया बाकी का एक लाख सत्तर हजार आज तक वापस नहीं हो सका है।थक हारकर पीड़ित ने मामले की सूचना क्षेत्राधिकारी दुद्धी को दिया ।सी ओ के निर्देश पर पुलिस अब मामले की नए तरीके से जांच कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया मामले की जांच की जा रही है

