सोनभद्र: अवैध रूप से असलहा प्रदर्शन में अनपरा पुलिस ने सुखन को किया गिरफ्तार

अनपरा (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अनपरा पुलिस टीम ने शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का लाइसेंसी असलहा बरामद किया है।


रेलवे पुल के पास से हुई गिरफ्तारी


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में की गई। गुरुवार (12 मार्च) की रात करीब 11:44 बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिंगरौली रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे घेराबंदी की। यहाँ से सुखन (55 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण, निवासी रणहोर, थाना अनपरा को पकड़ा गया।

शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई

पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अदद लाइसेंसी असलहा (12 बोर) बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0- 53/2026 के तहत धारा 110 (BNS) और शस्त्र अधिनियम की धारा 30 की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्रवाई की है। शुक्रवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम: इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रेनूसागर बृजेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव की मुख्य भूमिका रही।

ये भी पढ़िए