बीजपुर पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा: तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

बीजपुर (सोनभद्र),। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने वर्ष 2009 के धोखाधड़ी से जुड़े मुकदमे में वांछित रामजनम और तेजबली निवासी ग्राम पिण्डारी को उनके आवास से गिरफ्तार किया। वहीं वर्ष 2019 के मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से जुड़े मुकदमे में वारंटी बेचनराम निवासी कस्बा बीजपुर को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों वारंटियों की गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, दीनानाथ राम, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव, आरक्षी देवकरन तथा प्रकाश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़िए