(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र कोतवाली दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को तहसील के सामने स्टेट की भूमि पर अतिक्रमण मुक्ति का अभियान उपजिला अधिकारी दुद्धी निखिल कुमार यादव एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में बुलडोजर की कार्रवाई अतिक्रमण मुक्ति अभियान के क्रम में चला । स्टेट की भूमि पर राजस्व विभाग द्वारा कुछ माह पूर्व उक्त भूमि पर पार्किंग स्थल के रूप में विकसित कर तार से घेराबंदी करायी गई थी । परंतु वहां पर सैकड़ो व्यापारी दुकान लगा रहे थे। लगातार अतिक्रमण की शिकायत के मद्देनजर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्ति का अभियान चलाया गया । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह , वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह कस्बा प्रभारी दुद्धी , क्षेत्रीय लेखपाल सहित पुलिस के जवान एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

