रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के चकरघट्टा थाना अन्तर्गत व्यापारियों और संभ्रांत लोगों के द्वारा नवागत चौकी इंचार्ज मझगांवा देवेंद्र बहादुर सिंह का तिवारीपुर में माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया । इस कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष नौगढ़ अभिमन्यु प्रजापति और प्रधान प्रतिनिधि बच्चा यादव उर्फ रामनरेश यादव के द्वारा किया गया था इस कार्यक्रम में व्यापारीगण, ग्राम प्रधान गण और व्यापार मंडल के यूथ टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वागत सम्मान समारोह किया

तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति ने अपने संबोधन में व्यापारियों की समस्या तथा उनकी सुरक्षा के संबंध में इंचार्ज महोदय को अवगत कराए जिसमें विशेष तौर से व्यापारियों व आमजनमानस को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो उनके सुरक्षा का विशेष ध्यान अपेक्षित रहेगा इस संबंध में चौकी इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह जी ने उपस्थित लोगों का परिचय प्राप्त करते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे इसके लिए आपका सहयोग अति आवश्यक है । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान पिपराही युसूफ मियां, जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी ,गणेश बाबा, लाल साहब, सुरेश कुमार, प्रेम नारायण, इरशाद, राम सूरत, कयूम खान प्रिंस ,साहितकई लोग उपस्थित रहे।

