प्राथमिक विद्यालय गढ़ईगाढ़ के बच्चों ने रचा इतिहास।कायम रखा सफलता के आयाम

करमा सोनभद्र।एक बार पुनः प्राथमिक विद्यालय,गढ़ईगाढ़.करमा.सोनभद्र ने सफलता के क्रम को बरकरार रखा। प्रदेश स्तर पर आयोजित विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 की मुख्य परीक्षा में विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा खुशी मौर्य ने सफल होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खुशी मौर्य की सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्या ज्ञान की इस वर्ष आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा में विद्यालय के तीन बच्चे सफल हुए थे ।ये तीनो छात्र 11 फरवरी 2024को लखनऊ में आयोजित मुख्य परीक्षा मे सम्मिलित हुए थे । जिसमें खुशी मौर्य सफल रही।आज दिनांक 25/02/2024 को लखनऊ से स्थलीय आर्थिक निरीक्षण को आई टीम ने खुशी मौर्य के घर जाकर पारिवारिक और आर्थिक स्थिति की जांच की।आई टीम ने बताया की अभी विद्यालय के और बच्चे सफल हो सकते हैं।
आपकों बताते चलें की प्राथमिक विद्यालय गढ़ईगाढ़ के बच्चे प्रत्येक वर्ष नवोदय और विद्या ज्ञान की आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। नवोदय प्रवेश परीक्षा में सत्र 2020-21मे 2 बच्चे, सत्र 2021-22 में 4 बच्चे और सत्र 2022-23 में 3 बच्चे सफल रहे थे।साथ ही विद्या ज्ञान प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा में हर वर्ष चार, पांच या छः बच्चे सफल होते रहे हैं।
गांव और क्षेत्र के लोगों ने छात्रा की सफलता पर उसे, उसके परिवार और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट शिक्षण कार्य का परिणाम सामने आ रहा है।

ये भी पढ़िए