
मीरजापुर : दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन कोन ब्लाक में स्थित एस के महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तिलथी मिर्जापुर के प्रागंण में किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अपना दल एस ई रामलौटन बिंद द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया। राजकीय आईटीआई प्रभारी प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ एवम स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।राजकीय आईटीआई प्रभारी प्रधानाचार्य अपने स्वागत भाषण देते हुए इस रोजगार मेले के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया एवं इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों एवं अधिष्ठानों का स्वागत किया । सहायक सेवानियोजन अधिकारी विवेक साहू ने युवाओं को कैरियर के प्रति जागरूक किया एवम सेवायोजन पोर्टल से संबंधित जानकारी दी जिससे बेरोजगार युवा लाभान्वित हो सके। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नारा सबका साथ सबका विकास के तहत ये रोजगार मेला आपके द्वार पर लगाया गया है।उन्होंने सासंद श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा किए गए स्वास्थ,शिक्षा,इंफ्रास्ट्रक्चर एवम उद्योग क्षेत्र में किए गए कार्यों से निर्मित रोजगार के अवसर के बारे में अवगत कराया।इस मेले में कुल 218 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमे 108 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 7 कंपनियों ने शिरकत किया जिसमे एडेक्को इंडिया प्रा लिमिटेड, एस डी वोल्टास इलेक्ट्रॉनिक एंटरप्राइजेज,मदरसन वायर सुमी सिस्टम लिमिटेड,सफायर हेल्थ सॉल्यूशन इत्यादि अधिष्ठान ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा कीर्ति प्रसाद द्विवेदी,जिला कौशल प्रबंधक अचल सिंह,प्लेसमेंट प्रभारी अनिल कुमार वर्मा,विपिन बिहारी सिंह, राकेश कुमार,रामजी,नीरज, धनंजय एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

