जिलाधिकारी ने टांडा फाल का किया निरीक्षण, साफ सफाई कराने का अवर अभियन्ता जिला पंचायत को दिया निर्देश

मीरजापुर : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने टांडा फाल में बने गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अवर अभियन्ता जिला पंचायत को निर्देशित करते हुये कहा कि गेस्ट हाउस की साफ सफाई कराते हुये रंगाई पुताई, पेड़ पौधे लगवायें जाये। निरीक्षण के दौरान टूटी रेलिंग को देखकर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रेलिंग की मरम्मत कराते हुये ठीक कराया जाय तथा सुरक्षा की दृष्टि से गेस्ट हाउस आस पास की रेलिंग और ऊंचा करा दिया जिससे आने आने पर्यटक गिरे नही। इस अवसर पर अवर अभियन्ता जिला पंचायत शोभाराम वर्मा उपस्थित रहें।

ये भी पढ़िए