(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र राजा बरियार शाह फुटबॉल खेल मैदान ग्राम महुली में गरीबों, असहायों व विकलांगों तथा बुजुर्गों को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में 700 कम्बल वितरित की जानकारी आयोजक द्वारा दीं गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय विधायक विजय सिंह गौंड की स्मृति में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतरिहा बुंदेल चौबे , राजू शर्मा, हरिहर यादव,मुन्ना सोनी, कलामुद्दीन सिद्दकी, राजेश शर्मा, मुर्तजा अली, राधिका देवी, शक्ति देवी, कलावती देवी, जीरा देवी,रामचंद्र भुइयां, रामचंद्र विश्वकर्मा, जुगुल किशोर, अशोक कन्नौजिया, राज बलि यादव, प्रदीप कन्नौजिया एडवोकेट,सोमरु बियर, दिलीप कन्नौजिया, राजकुमार कुशवाहा , रामनरेश पठारी के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण जनता जनार्दन उपस्थित रहे।


