सोनभद्र : शक्तिनगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी शक्तिनगर कमल नयन दूबे को 27 जनवरी को मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हीरोइन के साथ कोहरौल पानी टंकी के पास खड़ा है इस सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील भारती (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र शिवमंगल भारती, निवासी निमियाटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 30 ग्राम अवैध हेरोइन के बरामद हुआ वही हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस पूछताछ में सुनील भारती ने बताया कि वह लंबे समय से हेरोइन बिक्री के अवैध धंधे में शामिल है। इस कारोबार में उसके साथी दीपक भारती और कबीर उर्फ रमेश भी शामिल हैं, जो बाहर से हेरोइन मंगवाते हैं। सुनील भारती उनके माध्यम से हेरोइन प्राप्त कर उसे पुड़िया बनाकर फुटकर और थोक में बेचता था।
अभियुक्त ने यह भी बताया कि बरामद हेरोइन उसने दीपक भारती से खरीदी थी। हेरोइन बिक्री से मिली धनराशि से उसने एक स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। सुनील भारती ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर शक्तिनगर थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

