दुद्धी ने हिंडाल्को को 48 रनों से परास्त किया आज होगा दुद्धी व सिंगरौली के बीच रोचक मुकाबला

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र श्रीराम लीला खेल मैदान (टीसीडी) पर शनिवार को हिंडालको एवं दुद्धी के बीच रोमांचक खेल में टॉस हिंडालको ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दुद्धी की टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर कुल 180 रन बनाएं जिसमें आयुष ने 4 छक्को और 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 70 रन बनाएं। जबकि सागर ने 28 रन मंतोष ने 21 रन बनाएं द्वितीय पाली में उत्तरी हिंडाल्को की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 रन हीं बना सकी। हिंडाल्को के अभिषेक ने 3 छक्को और 4 चौकों की मदद से 38 रन बनाएं विपुल ने 38 सचिन ने 21 रन बनाए। इस प्रकार 48 रनों से दुद्धी की टीम ने हिंडाल्को को हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष को मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार अग्रहरी केकर कमरों द्वारा प्रदान किया गया इस मौके पर प्रधानाचार्य रामानुज दुबे कॉमेंटेटर इरफान खान रिंकू सोनी आदि मौके पर मौजूद रहे। निर्णायक/ अंपायर की भूमिका में गौस मोहम्मद खान इकबाल कुरैशी ने भूमिका निभाई।

ये भी पढ़िए