जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुद्धी की सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक श्री रामलीला का पारंपरिक मंचन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम 5 अक्टूबर दिन सोमवार को सायं साढ़े 7 बजे तहसील प्रांगण स्थित श्री रामलीला मंच पर होगा।
इस वर्ष के रामलीला मंचन में कमलेश मोहन अध्यक्ष नगर पंचायत दुद्धी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता तथा सीओ विनय प्रभाकर साहनी शामिल होंगे।कमेटी की ओर से सभी नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं भक्तों से सादर अनुरोध किया गया है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
श्री रामलीला कमेटी दुद्धी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि एवं महामंत्री सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष भी रामलीला का मंचन पारंपरिक रूप से भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर विवाह, वनवास, नकटैया, सीता हरण, बाली युद्ध, लंका दहन सहित रामायण के विभिन्न प्रमुख प्रसंगों का होगा। मंचन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

