सोनभद्र : घोरावल थाना क्षेत्र में घोरावल पुलिस ने गो तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सरफराज उर्फ मुन्नू पुत्र इकरार, निवासी तकिया, थाना राबर्ट्सगंज की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई थी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त सरफराज उर्फ मुन्नू को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जुड़िया तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को देर शाम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव, एसआई अजय यादव, हेड कांस्टेबल संजय सिंह यादव, योगेश पटेल और हेड कांस्टेबल आशुतोष शामिल थे।

