घोरावल पुलिस ने दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं के वांछित आरोपी को दबोचा

सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना घोरावल पुलिस ने दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर खुटहां तिराहा बाईपास, घोरावल से आरोपी बिरकेश उर्फ ब्रिकेशन पुत्र सुदर्शन यादव (29 वर्ष), निवासी ग्राम केवटा, थाना घोरावल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना घोरावल में दर्ज मु.अ.सं. 112/2026 में धारा 64(1), 74, 77, 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह (चौकी कस्बा प्रभारी), मुख्य आरक्षी राजीव कुमार एवं आरक्षी समर बहादुर शामिल रहे।

ये भी पढ़िए