(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में दुद्धी तहसील प्रांगण में गत वर्ष की भांती कराए जा रहे सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता में जज पैनल नित्यानंद मिश्रा, रितु सोनी, विवेक पांडे के द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार एकल डांस में गुफराना ने प्रथम पुरस्कार तथा साक्षी कुमारी ने द्वितीय पुरस्कार तथा आनंदी अग्रहरी ने तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया। तथा ग्रुप डांस में हिंदुस्तान मेरी जान ग्रुप ने प्रथम पुरस्कार एक्स एक्स आई ग्रुप ने द्वितीय तथा शिवाजी डांस ग्रुप ने तृतीय पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया।इससे पूर्व मुख्यातिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य मिर्जापुर/सोनभद्र विनीत सिंह,निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गौंड विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त जिलाजज राजन चौधरी, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़,दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में 86 एकल डांस तथा 22 ग्रुप डांस में प्रतियोगी बच्चे बच्चीयों ने अपने देशभक्ति भक्ति कथक नृत्य सहित कई सांस्कृतिक गानों के माध्यम से प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे विनीत सिंह,नन्दलाल गुप्ता व श्रवण सिंह गोंड़,मान सिंह गोंड़ ने अपने अपने उद्धबोधन में कहा कि 26 जनवरी के दिन होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम से नंन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साह वर्धन होता है।

तथा भविष्य में होने वाले कई बड़े प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिये तैयारी हेतु सुनहरा मौका मिलता है।कार्यक्रम में एकल डांस विजेता को प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदत्त एलईडी टीबी व द्वितीय पुरस्कार रोहित चन्द्रवंशी द्वारा प्रदत्त रेंजर साईकल जबकि जितेन्द्र अग्रहरी पत्रकार द्वारा प्रदत्त तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राइंडर तथा ग्रुप में क्रमश 5100,3100 व 2100 सहित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने सभी अतिथियों सहित उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन मनीष जायसवाल,अविनाश गुप्ता, सुमित सोनी ने किया कार्यक्रम में मुख्यरूप से संरक्षक कन्हैयालाल अग्रहरी,पंकज अग्रहरी बुल्लू,निरंजन जायसवाल,जितेंद्र अग्रहरी,भोलू जायसवाल प्रेमनारायण मोनू सिंह राहुल अग्रहरी प्रियांशु अग्रहरी सोनू जायसवाल,विकास कश्यप अभिषेक गुप्ता कुंदन कुमार पीयूष कसेरा अनुरोध भोजवाल मुकेश जायसवाल,मोहित जायसवाल,विकास सोनी,दिवाकर, ऋषभ,शनि कश्यप,अभिषेक अग्रहरी,श्याम अग्रहरी,अमन जायसवाल,आयुष केशरी सहित दुद्धी नगर,क्षेत्रवासी मौजूद रहे। शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रबुद्ध जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

