(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न सन्दर्भ में 32 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें 1 का महज निस्तारण हुआ मौके पर उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव,तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता, खंड विकास अधिकारी श्री राम विशाल चौरसिया, नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

