(जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र 39वें टाउन क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य समापन मैंच श्री रामलीला खेल मैदान पर खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भभुआ की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। जिसमें समरजीत ने 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। धनंजय ने 1 छक्के और 4 चौकों के मदद से 29 रन बनाए। अनुभव ने 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाए एवं रोहन ने 2 छक्के और 2 चौकों के मदद से 27 रन बनाए । इस प्रकार प्रथम पालि में कुल 168 रन भभुआ के टीम ने बनाया ।गेंदबाजी करते हुए दुद्धी टीम के ओंकार ने 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किया ।

आकाश ने 4 ओवर में 37रन देकर 2 विकेट, अमन ने 2ओवर में 17रन देकर 1विकेट एवं धर्मेन्द्र ने 4 ओवर में 41रन देकर 1विकेट हासिल किया ।दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी की टीम ने निर्धारित 168रन का पीछा करते हुए 19.2ओवर में 7 विकेट खोकर 171रन बनाए । जिसमें रजतराज ने 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। सृजन ने 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 38 रन बनाए आकाश ने 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाए सिद्धांत ने 1 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाए । गेंदबाजी करते हुए भभुआ के टीम के विकास ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किया । सिद्धार्थ ने 4ओवर में 37रन देकर 2विकेट हासिल किया। दानिश ने 4ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया । इस प्रकार दुद्धी ने भभुआ को 3 विकेट से पराजित किया। ओंकार शुक्ला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । जिसको विकास प्रिंटिंग प्रेस रोहित चंद्रवंशी द्वारा प्रदत्त शिल्ड को मुख्य अतिथि पूर्व लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरों के कर कमलों द्वारा पुरुस्कृत किया गया । मैंच के निर्णायक के भूमिका में अम्पायर गौस मोहम्मद खान एवं इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्रेटर की भूमिका में सुनील जायसवाल एवं सलीम खान व स्कोरर की भूमिका में आर्यन जायसवाल रहे । एच एच आर मेगा मार्ट ने प्रत्येक खिलाड़ियों को एक -एक शर्ट प्रदान किया । विजेता टीम को 51000 नगद एवं अन्य विभिन्न पुरस्कार प्राप्त हुए। उपविजेता टीम भभुआ को 31000 नगद व विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

