(ऋषभ सिंह)सोनभद्र : सोनभद्र दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जनपद में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोनभद्र पहुंचे पंकज चौधरी ने नगर मुख्यालय के प्राचीन शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां शीतला का आशीर्वाद लिया। इसके बाद स्वर्ण जयंती चौक से भाजपा जिला कार्यालय तक निकले स्वागत कार्यक्रम में पुसौली भाजपा जिला कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनाता था ।

सोनभद्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से महिलाओं को विधानसभा का टिकट देकर विधानसभा में भेजने के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी महिलाओं को सबसे पहले 33 प्रतिशत आरक्षण दी है वही हम चाहते है कि सोनभद्र से कोई महिला विधायक भी प्रतिनिधित्व करें।
का उत्साह देखने लायक रहा। वही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा के द्वारा बुलडोजर से पुष्पवर्षा कराने के साथ गदा भेंट किया गया, वहीं सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार, पंचायत चुनाव, कानून व्यवस्था और अयोध्या राम मंदिर चंदा गड़बड़ी प्रकरण समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुष्पा सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष तारा देवी , संध्या पांडे आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

