सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के लिए नेशनल सेमिनार का किया गया आयोजन

 

(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के लिए नेशनल सेमिनार का आयोजन होटल ग्रेड इन, मीरजापुर में किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री वैभव खरे, सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, प्रयागराज द्वारा मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, मीरजापुर का स्वागत किया गया। सबसे पहले सहायक निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम का उद्देश्य समझाया एवं एमएसएमई मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही एमएसएमई क्लस्टर योजना, उद्यम रजिस्ट्रेशन के लाभ, इन्क्यूबेशन योजना, प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग स्कीम, स्फूर्ति योजना, जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट योजना के बारे में बताया साथ ही समय-समय पर मंत्रालय द्वारा एमएसएमई के विकास के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसकी भी जानकारी दी तथा उन्होंने प्रतिभागियों से इस कार्यक्रम के द्वारा दी गई जानकारियों का लाभ लेकर अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। श्री वीरेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, मिर्जापुर मंडल ने राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिए चलाई जा रही स्कीमों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। साथ ही इन्वेस्टर समिट की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का इनोगेरेशन सेशन में सहायक निदेशक ने गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। तदुपरांत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, मिर्जापुर मंडल ने अपने वक्तव्य में ऐसे कार्यक्रमों की विशेषता को बताते हुए प्रतिभागियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कार्यक्रम में एमएसएमई विकास कार्यालय, प्रयागराज का वीडियो प्रेजेंटेशन हुआ जिसमें कार्यालय द्वारा साल भर में की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात टेक्निकल सेशन की शुरुआत की गई जिसमें सबसे प्रथम श्री चितरंजन रेगे, ] Head&Base Metal] MCX India Ltd. ने जानकारी दी। उन्होंने मेटल के रेट की प्रक्रिया भी प्रतिभागियों से साझा की। दूसरे टेक्निकल सेशन में श्री दिनकर जोशी, Indian Institute of Packaging (IIP), New Delhi ने प्रोडक्ट के आधुनिक पैकेजिंग पर लेक्बर लिया तथा प्रतिभागियों को पैकेजिंग का महत्व समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिभागी अपने प्रोडक्ट का अच्छे से पैकेजिंग करके अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंच सके। तत्पश्चात श्री सलेस श्रीवास्तव, शाखा प्रबन्धक राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC), नैनी, प्रयागराज ने प्रतिभागियों को NSIC द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं के बारे में अवगत कराया और बताया की इससे उनका व्यवसाय भी बढ़ेगा और आय भी बढ़ेगी। सेशन के क्रम में आगे श्री अभिषेक कुमार, जिला अग्रणी प्रबन्धक, मीरजापुर ने प्रतिभागियों को बैंक द्वारा ऋण लेने की प्रक्रिया को बताया तथा बैंक द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं को विस्तृत रूप से समझाया। अंत में प्रश्नकाल का सेशन रखा गया जिसमें प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर एवं कार्यकम का फीडबैक वैभव खरे, सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, प्रयागराज ने लिया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, प्रयागराज ने किया। अंत में श्री सत्य प्रकाश सिंह, सहायक निदेशक ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में कार्यालय के कपिल देव राव एवं भानु प्रकाश उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए