25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया गया

सोनभद्र : जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस भी मनाया गया। यह दिन 1948 में पर्यटन विभाग के गठन की याद दिलाता है, जब स्वतंत्र भारत ने पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए। 25 जनवरी को चुना गया क्योंकि यह गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आता है, जो पर्यटन के महत्व को रेखांकित करता है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यटन को अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण और रोजगार सृजन के स्रोत के रूप में प्रोत्साहित करना है। यह जिम्मेदार और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देता है, साथ ही देश की विविधता को उजागर करता है। इस वर्ष की थीम ग्रामीण और समुदाय केंद्रित पर्यटन है, जो गांवों और स्थानीय समुदायों को पर्यटन का केंद्र बनाती है। यह थीम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देती है।

इस मौके पर सहायक पर्यटन अधिकारी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास में 2026 में पर्यटन की थीम पर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने में पर्यटन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए लोकल लेवल टूरिस्ट गाईड तैयार किए जाने का प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा पर्यटक स्थालों के विकास और स्थानीय समूह को अधिक से अधिक रोजगार तथा आर्थिक विकास में पर्यटन के योगदान की विस्तृत रूप रेखा का मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों में से लोकल लेवल टूरिस्ट गाईड के प्रशिक्षण पूरे भारत में प्रथम स्थान और सबसे पहले टूरिस्ट गाईड तैयार किये जाने पर सोनभद्र का पहला स्थान का गौरव भी प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री निजामुद्दीन, डी0सी0 मनरेगा श्री रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, सहायक पर्यटन अधिकारी श्री राजेश भारती, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूक पटेल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला दिव्यांगजन एवं शक्तिनगरण अधिकारी विद्या देवी, जिला दिव्यांग ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री दिव्यतोष मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ये भी पढ़िए