
(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन मझवा ब्लाक में स्थित विंध्य महिला पी जी कालेज, कनकसराय मीरजापुर के प्रागंण में किया गया। इस मेले के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद एवं विशिष्ट अतिथि मा0 विधायक मझवा के प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह रहे। मेले में आए हुए इन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया। राजकीय आईटीआई प्रभारी प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह ने मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अपना दल एस ई रामलौटन बिंद को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। जिला कौशल प्रबंधक अचल सिंह ने विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण एवम स्मृति चिह्न देकर स्वागत कर जनपद में चल रहे कौशल विकास योजनाओं से सभी को अवगत कराया।आईटीआई प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा अपने स्वागत भाषण देते हुए इस रोजगार मेले के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया एवं इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों एवं अधिष्ठानों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि आपके द्वार अधिष्ठान आकर रोजगार मेला में प्रतिभाग कर रही है बिना ।इस मेले में कुल 293 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमे 154 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 11 कंपनियों ने शिरकत किया जिसमे एडेक्को इंडिया प्रा लिमिटेड, क्वेस, पीपल ट्री आनलाइन, गुडविल इंडिया मैनेजमेंट, एसआईएस सिक्योरिटीज, लावा इंटरनेशनल, के वी जनकल्याण ट्रस्ट, अमास स्किल वेंचर प्राइवेट लिमिटेड, सफायर हेल्थ साल्यूशन इत्यादि अधिष्ठान ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पीजी कालेज के प्राचार्य श्याम सिंह तोमर, प्लेसमेंट प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, विपिन बिहारी सिंह, राकेश कुमार, रामजी, नीरज, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

