उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामद्योग बोर्ड जनपद चंदौली के द्वारा संपन्न हुआ एकदिवसीय जागरूकता शिविर

रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़/चंदौली : उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड जनपद चंदौली के तत्वाधान में नौगढ़ क्षेत्र के ग्राम बसौली में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरिजा प्रसाद ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चला रही है एलडीएम चंदौली ने बताया की बैंक स्वरोजगार से जुड़ने के लिए लोन मुहैया करा रहा है।

आप लोग योजनाओं के बारे में जानिए और उसका लाभ बताइए इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आजाद अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि इस तरह के गोष्टी और जन चौपाल के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी गोष्ठी में नंदू राम, राजारम पूर्व प्रधान, वीरेंद्र, रामगहन, आदित्य नारायण उर्फ गुड्डू यादव, सुभाष, रामविलास सिंह, अर्जुन यादव, बबुन्दर मौर्य, मारकंडे, रेखा, सुनीता, माल्ती, कैलाश यादव, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए