घोरावल। घोरावल कस्बे में गुरुवार की देर शाम साइकिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कार्यवाही शुरू की।
घटना देर शाम घोरावल कस्बे में तिराहे पर हुई। नन्हे कोल 45 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र निवासी लोहांड़ी जोकि घर से साइकिल पर सवार होकर घोरावल गया था। अचानक गिर गया और अचेत हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुचाया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज घोरावल शिवकुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू की। उधर मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक की पत्नी सोखा व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। परिजनों मे कोहराम मच गया। सोखा ने बताया कि पति नन्हे साइकिल बनवाने के लिए घर से घोरावल गए थे। घोरावल मे साइकिल से गिरकर बेहोश हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया।


