मिशन शक्ति के तहत परिवार परामर्श केंद्र में 4 मामलों का सुलह-समझौते से निस्तारण

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल 06 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।
विस्तृत काउंसलिंग एवं परामर्श के बाद 04 प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति कायम कराते हुए सुलह-समझौता कराया गया। इसके बाद संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम हुआ। वहीं 02 प्रकरणों में आवश्यक काउंसलिंग के बाद अग्रिम सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।


महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की इस पहल से पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के साथ ही परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पारिवारिक मामलों में संवाद और परामर्श के जरिए समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़िए