दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में दुद्धी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹20 हजार के इनामी अभियुक्त शिवम शुक्ला को रेनूकूट के मुर्धवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित शिवम शुक्ला अपने नाना के घर रेनूकूट आया हुआ है और वर्तमान में मुर्धवा मोड़ पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0-246/2026, धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 9 सितंबर 2026 को ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शिवम शुक्ला पुत्र त्रिभुवन शुक्ला, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी बालपुरवा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा। वर्तमान पता मुर्धवा मोड़, हाईटेक रेनूकूट, थाना पिपरी, सोनभद्र बताया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, निरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी, कांस्टेबल नन्देश कुमार सिंह एवं कांस्टेबल राहुल बिन्द शामिल रहे।

