ओबरा/सोनभद्र। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की राष्ट्रीय कमेटी की ओर से सोनभद्र के ओबरा निवासी विष्णु देव झा को उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री (Organisation Secretary) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति संबंधी पत्र 18 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
राष्ट्रीय कमेटी द्वारा जारी पत्र के अनुसार विष्णु देव झा को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है। पत्र में कहा गया है कि वह संगठन के निर्धारित कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे और अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे।
विष्णु देव झा सेक्टर-6, ओबरा कॉलोनी, खैराही कलना, ओबरा, सोनभद्र के निवासी हैं। संगठन में उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री विष्णु देव झा ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से करने की बात कही। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र के लोगों एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
पत्र में राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को भी नियुक्ति की सूचना प्रेषित की गई है।

