UP बोर्ड परीक्षा के दौरान एसपी नगर के द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : में आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निर्धारित बोर्ड परीक्षा कराने की तिथि को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी संबंधित विभागों को बोर्ड परीक्षा को सफल संपन्न कराने के लिए लगा दिया गया था जिसमें आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को जनपद मीरजापुर के विभिन्न कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा परीक्षार्थियों के द्वारा दी जा रही है जिसमें कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा की दृष्टिकोण से सक्षम अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को डीयुटी पर लगाया गया है जिसमें नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया है जिलाधिकारी ने बताया कि कहीं भी अगर कोई कमियां पाई जाती है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दे, वहीं बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतेश सिंह के द्वारा थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में थाना प्रभारी कोतवाली शहर बालमुकुंद मिश्रा के साथ पहुंच कर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया व डियुटी पर लगे पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़िए