छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में शिक्षक निलंबित, मुकदमा दर्ज

(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। शिक्षा के मन्दिर में एक शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे विभाग में हड़कम्प मचा दिया। शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने के लिए जहाँ पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है वहीं बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर जांच बिठा दिया हैजानकारी के अनुसार टीपू सुल्तान स०अ०, प्रा०वि० बुढीखाड़ विकास खण्ड कोन, सोनभद्र को बन्द विद्यालय प्रा०वि० धोबीबस्ती में शिक्षण कार्य के लिए समायोजित किया गया था। आरोप है कि टीपू सुल्तान द्वारा छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। इसके बाद छात्रा ने उसके साथ हुई घटना की पूरी जानकारी घर जाकर अपने परिजनों को दी। परिजनों को जानकारी होते ही उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजन कई लोगों को लेकर हंगामा करने लगे । परिजनों के हंगामा के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और फिर मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद बीएसए मुकुल आनन्द पाण्डेय ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी जो जांच कर उन्हें रिपोर्ट देगी लेकिन इस पूरी घटना के बाद उन्होंने शिक्षक टीपू सुल्तान को निलंबित कर दिया। शिक्षा विभाग में इस सभी घटना को लेकर हड़कम्प मचा हुआ है।

ये भी पढ़िए