सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अनपरा थाना पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ जारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने मु0अ0सं0 60/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश कुमार (25 वर्ष) पुत्र गंगाराम निवासी रेहटा, थाना अनपरा को 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 8:30 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर रेहटा मोड़ पुनर्वास गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध धारा 140(4), 115(2) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे 28 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
जनपद पुलिस का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप है, जबकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रेनुसागर निरीक्षक जयशंकर राय, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव, कांस्टेबल सौरभ वर्मा तथा आरक्षी नृपत शामिल रहे।

