कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
सोनभद्र : प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आगाज हुआ। जनपद के प्रभारी मंत्री श्री रवींद्र जायसवाल ने फीता काटकर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी के प्रत्येक स्टाल और प्रदर्शित चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत दस्तावेज है।


