
अनपरा : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित तीन नफर वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

