दुद्धी मलदेवा लिंक मार्ग खस्ताहाल , बाइक व रिक्शा ट्राली की टक्कर से आवागमन हुआ बाधित

दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे से सटे दुद्धी- मलदेवा लिंक मार्ग पर यम दिनों खस्ताहाल है इस मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे बनने से हल्की बारिश में जलजमाव की स्थिति बन जा रही है ,शुक्रवार को मोटरसाइकिल व रिक्शा ट्रॉली के भिड़ंत में माल सहित रिक्शा ट्रॉली पलट गया और सड़क पर बिखर गया |ट्राली कि चालक नरेश व भोलाराम बाल बाल बच गये और मोटरसाइकिल चालक भीड़ का लाभ लेते हुए फरार हो गया | उक्त घटना आज दिन में लगभग 11:30 बजे की है, ट्राली चालकों के अनुसार रामनगर एक ट्रांसपोर्ट से माल लेकर आ रहे थे । दोनों ट्राली पर आधा आधा दर्जन जूता का गत्ता लदा हुआ था | जो एक व्यापारी के गोदाम पर जा रहे थे |घटना से नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष के घर के बगल से दुद्धी मलदेवा लिंक मार्ग पर जाम लग गया|
कीचड़ युक्त सड़क में आधा घंटा जाम होने के कारण दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया| राहगीरों के सहयोग से तत्काल ट्राली और गत्ता को मार्ग से हटाया गया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका ।मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ ने सारी स्थितियों का जायजा लिया और टाली चालकों का हाल लिया ,दोनों ट्राली संचालकों ने बताया कि वे बाल बाल बच गए ,गड्ढा युक्त सड़क के तरफ पी डब्ल्यू डी विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए व्यापार मंडल कमेटी के महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य, उपाध्यक्ष लवलेश, डॉ कृष्णा कुशवाहा ,धर्मेंद्र कुमार,आदि लोगो ने तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की हैं|

ये भी पढ़िए