सोनभद्र,: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सोनू पुत्र गोविन्दा, निवासी बस स्टैंड शक्तिनगर तथा धर्मेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र नन्दलाल, निवासी जमशीला बस स्टैंड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल हैं। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय एवं उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

