
शशिचौबे (सोनभद्र)डाला । अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्वारा चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार की सुबह पत्रकार एकादश और अल्ट्राटेक के बीच मैत्री मैच खेला गया। डाला सीमेंट वर्कस विवेक खोसला की महत्वपूर्ण बल्लेबाजी ने 63 रन बनाकर नाबाद पारी खेलकर जीत का खिताब अपने नाम हासिल कर लिया। वही पत्रकार एकादश के वरिष्ठ पत्रकार शशि चौबे ने ओपनर के जौर पर अपनी टिम के लिए अन्त तक प्रयास किया तबतक उनकी टिम को उम्मीद बनी रही।शानदार पचासा ठोकर टिम को मजबुती करते रहे ।परन्तु नश मे खिचाव के बाद कुछ देर तक मैच रुका रहा। मेडिकल टिम फिल्ड मे पहुचकर ठिक करने के बाद रनर लेकर नौ ओभर तक टिम का स्कोर 116तक पहुचाया। जिनके आउट होने के बाद 12ओभर तक टिम 136रन हि बना सकी। मैच के बाद बेस्ट बैटमैन का खिताब शशिचौबे को दिया गया।जहा 67रन कि शानदार पारी अपनी टिम के लिए खेला ।

मैच की शुरुआत होने के पूर्व पत्रकारो ने एक खिलाड़ी पत्रकार रामजी दूबे के निधन पर दो मिनट का शोक प्रदान किया गया। पत्रकार एकादश व अल्ट्राटेक वैरियर्स के बीच टास हुआ जिसमें पत्रकार एकादश टीम के कप्तान सैयद आरिफ ने टास जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी डाला सीमेंट वर्कस की टीम ने 12 ओवर में 182 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम संघर्ष करते हुए बारह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बनाकर सिमट गई। मैन आफ मैच डाला सीमेंट वर्कस के विवेक खोसला व बेस्ट बालर पत्रकार एकादश के मणिशंकर राय,बेस्ट बैस्टमैन शसदिचौबे को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डाला सीमेंट वर्कस के ईकाई प्रमुख संदीप हिवारेकर ने कहा की खेल मानसिक तनाव को दूर करता है, खेल को हम सबने एंज्वाय करके खेला है ,यह मैत्री मैच आपसी संबंध को मजबूती प्रदान करेगा। इस दौरान सीमेंट कंपनी के एचआर हेड संजीव सिंह राजपूत, फाइनेंस हेड प्रशम जैन, टेक्निकल हेड प्रशांत त्रिपाठी, एडमिन हेड बन्ने सिंह राठौर, विश्वजीत मित्रा, रविन्द्र पाण्डेय, पत्रकार राजकिशोर गुप्ता, राजवंश चौबे, नीरज पाठक, जगदीश तिवारी, ईश्वर जायसवाल समेत दर्जनो लोग मौजूद रहे। मैत्री मैच के निर्णायक एम्पायर डा आर डी बनर्जी,जयपाल शेखावत और कमेंटेटर धन्ना चौहान रहे।

