सोनभद्र,। गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दबोचकर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथीनाला पुलिस को यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक थाना हाथीनाला में दर्ज मु0अ0सं0-33/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित/वारंटी अभियुक्त बब्लू उर्फ बबलू खान पुत्र पप्पू खान, निवासी ग्राम सलखन पकरिहवा टोला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।
गांव पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सलखन पकरिहवा टोला में दबिश दी और गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, थानाध्यक्ष हाथीनाला, हेड कांस्टेबल नन्दलाल यादव तथा हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिली है।

