
फोर्स की फिटनेस, अनुशासन और दंगा-नियंत्रण क्षमता हुई और मजबूत
सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का गहन निरीक्षण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान फोर्स की अनुशासन, फिटनेस एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।
प्रमुख कार्यवाही – संक्षेप में परेड की सलामी एवं दस्ता निरीक्षण, शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए सामूहिक दौड़, गार्द रजिस्टर पेशी एवं क्वार्टर गार्द का निरीक्षण, परेड ग्राउंड पर बलवा/दंगा नियंत्रण की व्यावहारिक ड्रिल, पुलिस बल को आधुनिक दंगा-निरोधक शस्त्र, उपकरणों का प्रशिक्षण, बलवाइयों पर कार्रवाई हेतु विभिन्न टीमों द्वारा संयुक्त पूर्वाभ्यास, परेड एवं निरीक्षण – विस्तृत विवरण
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा परेड की औपचारिक सलामी ग्रहण करने के बाद परेड के सभी दस्तों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सदैव फिट रहने हेतु सामूहिक दौड़ लगवाई तथा परेड अनुशासन को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
वाहन व उपकरण चेकिंग
निरीक्षण के दौरान UP–112 व विभिन्न थानों से आए वाहनों की तकनीकी व सुरक्षा चेकिंग की गई। पीआरवी वाहनों में उपलब्ध- दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा सामग्री, कम्युनिकेशन सिस्टम, और आवश्यक इमरजेंसी गियर की एक-एक कर जांच की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से इनके उपयोग व रखरखाव के संबंध में जानकारी ली गई।
गार्द रजिस्टर पेशी
क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द ने पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया। महोदय द्वारा गार्द रजिस्टर पेशी कर सभी प्रविष्टियों का अवलोकन करते हुए कर्मियों को सतर्कता एवं Active Policing बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

