अचीतपुर गांव आत्महत्या करने पर मजबूर कारण लो वोल्टेज जिम्मेदार बिजली विभाग

(राहुल गुप्ता)मीरजापुर जनपद अदलहाट थाना क्षेत्र के अचीतपुर गांव नारायनपुर पावर हाउस से परेशान महीनों से प्रचंड गर्मी पड़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर बिजली के कम वोल्टेज रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से लोगों का जीना बेहाल के साथ साथ बिजली आपूर्ति ने लोगों का सुख चैन सुकून सब कुछ छीन लिया है। कम वोल्टेज की समस्या से घरों के कारण बिजली उपकरण खराब हो रहे है। जिसके चलते ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है मीरजापुर जनपद अदलहाट थाना क्षेत्र के अचीतपुर के ग्रामीणों ने बताया 63 केबी ट्रांसफार्मर में करीबन 150 घरों में बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन विद्युत ट्रांसफार्मर मे लोड बढ़ने से मोहल्ले में कम वोल्टेज की समस्या हमेशा बन जाती है। इस भीषण गर्मी में दिन व रात को बिजली की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा हैं। घर मे बच्चे व बुजुर्गों का बुरा हाल है ऐसा लग रहा है आत्महत्या कर ले यह मानिए कम-वोल्टेज से लोगो का जन-जीवन काफी प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों की माने तो घरों में लगी पानी की मोटरें नही चलने से बिजली के साथ पानी की भी समस्या हो रही है। लोग घरों में टीवी, फ्रिज, प्रेस, कूलर, पंखे, बल्ब सहित अन्य उपकरण नही चला पा रहे हैं। वहीं बिजली के उतार चढ़ाव से उपकरण जलने का भय सताता रहता हैं। ग्रामीणों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि बिजली समस्या के बारे में अधिकारीयों व कर्मचारीयों को कई अवगत करवाने के बाद भी कोई ध्यान नही दे रहे है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा हैं। इन समस्या को लेकर अचीतपुर के ग्रामीणो उर्मिला नीलम देवी सुमन देवी किरन सविता देवी शीला साधना सोनी बदामा सुलेखा संजय कुमार विशाल कुमार राहुल सिंह आकाश चौरसिया विधि लाल वीरेंद्र प्रताप सिंह राहुल रोहित सिंह विशाल कुमार गुप्ता सैकड़ो की संख्या आदि लोगों ने जनप्रतिनिधि सहित विभाग से उच्च क्षमता वाले बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

ये भी पढ़िए