सोनभद्र। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक के खाते में ₹14,283 की धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, रेणूकूट निवासी विक्की साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से धनराशि स्थानांतरित कर ली थी। शिकायत मिलते ही पिपरी पुलिस ने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर फ्रॉड की गई राशि को होल्ड कराया तथा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराते हुए ₹14,283 की पूरी धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी।
राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं थाना पिपरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेणूकूट जितेन्द्र सरोज, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, आरक्षी अविनाश पाण्डेय तथा महिला आरक्षी नीतू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोनभद्र पुलिस की अपील:
यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर आपकी धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

